पंचायती चुनाव की रंजिश में दो गुट आमने-सामने
आंनदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव बासोवाल के पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : आंनदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव बासोवाल के पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं। जबकि दोनों धड़े भाई जैता जी सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान लेकर आगे वाली कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा नेता कुलदीप पाठक ने बताया कि देर रात उसके पड़ोसी और मौजूदा सरपंच के पति ने लगभग 15 व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया गया। जब घर में भगवान राम मंदिर के निर्माण को लेकर खुशी मनाई जा रही थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी और पूर्व मेंबर ब्लॉक सम्मति रंजना पाठक, भाभी वंदना पाठक, और एक अन्य महिला रजनी शर्मा के साथ दूर व्यवहार किया गया और पारिवारिक सदस्यों की मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि जब वह सभी महिलाओं को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा रहे थे। उक्त व्यक्तियों द्वारा फिर उसके परिवार पर हमला कर दिया गया। हमला करने वाले नशे में थे। जिनमें से एक का मोबाइल फोन उनके घर में ही गिर गया। जो अब भी हमारे पास है। इस मौके पर यूथ अकाली दल के प्रधान संदीप सिंह कलोता, मनजीत सिंह बासोवाल, रत्न कुमार, अजय राणा, राम कुमार, बंटी कपिला उपस्थित थे।
उधर, दूसरे गुट के देश पाल पाठक ने कहा मेरी पत्नी सोनी शर्मा गांव की मौजूदा सरपंच है। उन्होंने कहा कि देर रात उपरोक्त पाठक परिवार द्वारा 15 व्यक्तियों के साथ जानबुझकर उनकी ओर आतिशबाजी चलाई जा रही थी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की। इन 15 लोगों ने उससे मारपीट की।
दोनों गुटों के लिए बयान
थाना प्रमुख रुपिदर सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के ब्यान भी ले लिए गए हैं। दोनों पक्ष में से किसी के भी कोई चोट नहीं लगी है। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।