परमिंदर ने सजाई सबसे सुंदर दस्तार
बच्चों को गुरमति और दस्तार के महत्व समझाने के लिए गुरुद्वारा साहिब सिंहपुरा में दस्तार मुकाबले करवाए गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 03:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 03:50 PM (IST)
संवाद सूत्र, घनौली : बच्चों को गुरमति और दस्तार के महत्व समझाने के लिए गुरुद्वारा साहिब सिंहपुरा में दस्तार मुकाबले करवाए गए। सरपंच मनिदर कौर और सुरजीत सिंह आरके रिसोर्ट वालों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मुकाबले में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। सबसे सुंदर दस्तार सजाने पर पहला स्थान परमिदर सिंह, दूसरा स्थान शरनप्रीत सिंह और तीसरा स्थान हरजोत सिंह ने हासिल किया। दस्तार कैंपों में दस्तार कोचों और जज की भूमिका परमजीत सिंह धर्म और मनप्रीत सिंह ने निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें