Move to Jagran APP

पर्यटन कैलेंडर पर छाया गोबिद सागर झील का खूबसूरत नजारा

भाखड़ा बांध की गोबिद सागर झील के रमणीय नजारे को हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग के कैलेंडर में अहम स्थान मिला है। पर्यटन विभाग ने हैवनली हिमाचल के नाम से टेबल कैलेंडर रिलीज किया है। जिला ऊना के अंदरौली किनारे गोबिद सागर झील का किनारा और झील में नौकायन का बेहद खूबसूरत नजारा बर्बस आकर्षित करता नजर आ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 04:40 PM (IST)
पर्यटन कैलेंडर पर छाया गोबिद सागर झील का खूबसूरत नजारा
पर्यटन कैलेंडर पर छाया गोबिद सागर झील का खूबसूरत नजारा

जागरण संवाददाता, नंगल : भाखड़ा बांध की गोबिद सागर झील के रमणीय नजारे को हिमाचल प्रदेश के पर्यटन विभाग के कैलेंडर में अहम स्थान मिला है। पर्यटन विभाग ने 'हैवनली हिमाचल' के नाम से टेबल कैलेंडर रिलीज किया है। जिला ऊना के अंदरौली किनारे गोबिद सागर झील का किनारा और झील में नौकायन का बेहद खूबसूरत नजारा बर्बस आकर्षित करता नजर आ रहा है। इस कैलेंडर के माध्यम से झील के नजारों का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार होगा तथा यहां पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

loksabha election banner

ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा के अनुसार अंदरौली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलेपमेंट सोसाइटी के माध्यम से सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अंदरौली में बहुत जल्द वाटर स्पो‌र्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पो‌र्ट्स का संचालन भी शुरू किया जाएगा, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। गोबिद सागर झील में जल क्रीड़ाएं आरंभ करने को अनुमति मिली है और यहां पर वाटर स्पो‌र्ट्स का ट्रायल सफल रहा है। वॉटर स्पो‌र्ट्स के लिए आधारभूत ढांचा सु²ढ़ किया जा रहा है, वहीं वन विभाग यहां पर एथनो बोटेनिकल पार्क का निर्माण भी कर रहा है, जिसका प्रारूप तय कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.