गोपाल गोशाला में बही आस्था की बयार, भक्तों ने दिया तीन लाख दान
रूपनगर गोपाल गोशाला रूपनगर में 19वां गोपाष्टमी पर्व गो भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया।। इस संबंधी जानकारी देते गोशाला प्रधान इंजीनियर भारत भूषण ने बताया कि गोपाष्टमी के मौके सुंदर कांड पाठ का भोग डाला गया। इस के उपरांत त्रीकंठ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान किया गया।
जागरण संवाददाता, रूपनगर
गोपाल गोशाला रूपनगर में 19वां गोपाष्टमी पर्व गो भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया।। इस संबंधी जानकारी देते गोशाला प्रधान इंजीनियर भारत भूषण ने बताया कि गोपाष्टमी के मौके सुंदर कांड पाठ का भोग डाला गया। इस के उपरांत त्रीकंठ म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने आनंद उठाया। इस समारोह में उन्होंने गो माता तथा गौ माता के दूध के महत्व के बारे जानकारी दी। समारोह के दौरान तीन लाख रुपए से ज्यादा राशि का गोभक्तों ने दान दिया। उन्होंने बताया कि गोशाला में संगत के लिए बाथरूम का निर्माण किया गया है जिस पर 9 लाख रूपए की लागत आई है। बीमार तथा घायल गौवंश के लिए माहिर डाक्टरों की राय के अनुसार 5 लाख रुपए की लागत से एक नया शेड तैयार किया गया है तथा नई आ रही साहीवाल गायों के लिए भी शेड का निर्माण किया गया है जिस पर 5 लाख रूपए का खर्च आया है। समारोह की अध्यक्षता नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान अशोक वाही ने की। वाही ने पिछले 20 सालों में गोशाला में हुए विकास कार्यों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि गोशाला किसी एक धर्म से संबंधित नहीं है। ये ¨हदू, सिख, मुस्लिम और इसाई भाईचारे की सांझी है। गोमाता को ये नहीं पता कि उसका दूध किस धर्म जाति का व्यक्ति पी रहा है। इसलिए अधिक से अधिक लोग गोशाला से जुड़ें। वाही तथा प्रधान इंजी.भारत भूषण शर्मा ने विभिन्न शख्सियतों को सम्मानित किया गया। समारोह के बाद लोगों द्वारा गो पूजन किया गया। समारोह में नगर कौंसिल के प्रधान परमजीत ¨सह माक्कड़, पार्षद रचना लांबा, पार्षद गुरमीत ¨सह ¨रकू, हरजीत कौर, करनैल ¨सह तंबड़, हर¨मदरपाल वालिया, अमरजीत ¨सह जौली (सभी पार्षद), पूर्व पार्षद रामेश्वर शर्मा, इंजी.सतपाल शर्मा हरबंस लाल वासुदेवा, ¨प्रसिपल संगीता रानी, एससी सैल के चेयरमैन राजेश कुमार, सुभाष कक्कड़, र¨वदर वोहरा, शकुंतला देवी, राज वोहरा, संतोश वोहरा, अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान प्रेमनाथ कपूर, हेमंत कपिला, मास्टर चमन लाल मित्तल, केआर ¨सगला, लोकसभा हलका कांग्रेस के उपाध्यक्ष पर¨मदर ¨पका, गर्वनमेंट कालेज के प्रधान विक्की, ¨जदा गिल, यूथ कांग्रेस नेता सोनू मौजूद थे। गोशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया।