किसानों की जीत समूह देश की जीत: बाबा बलवीर
कृषि कानूनों को वापस करवाने समेत समूह मांगों को मनवाने वाले किसानों की जीत समूह देश की जीत है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 04:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : एक वर्ष 13 दिन तक संघर्ष करके कृषि कानूनों को वापस करवाने समेत समूह मांगों को मनवाने वाले किसानों की जीत समूह देश की जीत है। इस कारण किसानों का सम्मान करना हरेक व्यक्ति का फर्ज है। यह बात 96 करोड़ी निहंग पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख बाबा बलवीर सिंह ने कही। आनंदपुर साहिब में पहुंचे बाबा बलवीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए देश के समूह किसान भाईयों ने संघर्ष करके जो जीत प्राप्त की है यह अपने आप में इतिहास है। उन्होंने कहा कि निहंग सिंह जत्थेबंदियां हर जरूरतमंद की मदद के लिए हर समय तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा कि सिख पंथ सरबत का भला मांगता है और सरबत के भले के लिए ही वह हमेशा कौम की सेवा में हाजिर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें