शिवसेना पंजाब ने शौर्य दिवस मनाकर बांटे लड्डू
शिवसेना पंजाब के मुख्यालय में शिव सेना पंजाब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया।
संवाद सहयोगी, रूपनगर
रूपनगर हेड वर्क्स के पास शिवसेना पंजाब के मुख्यालय में शिव सेना पंजाब के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शौर्य दिवस मनाया। इसमें शिवसेना प्रमुख संजीव घनौली मुख्य रूप से शामिल हुए। इस मौके लड्डू भी बांटे गए। इस दौरान संजीव घनौली ने कहा कि आज का दिन भगवान श्री राम को समर्पित है, क्योंकि आज ही के दिन अयोध्या में राम भक्तों ने बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिराकर श्री राम मंदिर के निर्माण का बिगुल बजाया था। इसमें बड़ी संख्या में शिव सैनिक भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मंदिर का निर्माण होगा, जिसमें श्री राम लला की मूर्ती को सुशोभित करते हुए पूरे देश विशेषकर हिदुओं की भावनाओं को सम्मान मिल सकेगा। बैठक दौरान शिव सैनिकों ने हैदराबाद दुष्कर्म मामले में आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने पर भी खुशी जताई। इस दौरान मौके पंजाब के उप प्रमुख ज्ञान चंद वर्मा, जिला रूपनगर के अध्यक्ष नितिन नंदा, प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर सतपाल गंगूवाल, जिला नवांशहर प्रमुख डॉ. जसविदर, नंगल प्रमुख अमरीश आहूजा, गुरिदर सिंह व मोरिडा सिटी प्रधान हनी मेहरा आदि भी हाजिर थे।