समाज सेवक विजय धीर के परिवार ने किया प्रभातफेरी का भव्य स्वागत
भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि को समर्पित शिवसेना की प्रभातफेरी का न्यू प्रीत नगर में भव्य स्वागत किया गया।
जागरण संवाददाता, नंगल : भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि को समर्पित शिवसेना की प्रभातफेरी का न्यू प्रीत नगर में भव्य स्वागत किया गया। महंत साध्वानंद महाराज की अगुआई में जारी प्रभातफेरी से पहले शुक्रवार रात्रि ठाका रस्म तथा शनिवार प्रात: शगुन रस्म की अदायगी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था।
विजय ज्वेलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जाने माने समाज सेवक विजय धीर उनकी पत्नी किरण धीर, बलदेव राज धीर, आशा धीर, शुभम धीर, रजत धीर, रविंद्र धीर आदि ने प्रभातफेरी में शामिल शिव भक्तों के लिए लगाए गए लंगर सेवा की सराहना की।
विजय धीर ने कहा कि यह खुशी की बात है कि महादेव की आराधना को लेकर शहर में वातावरण में भक्तिमय बना हुआ है। शिवसेना के प्रयास सराहनीय हैं। इस अवसर पर शिव सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश बावा व शाम सुंदर संदल ने धीर परिवार को सिरोपे देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शिवसेना के प्रतिनिधि सतीश बत्तरा, अशोक शर्मा, अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, परमवीर काकू, मंदीप सिंह, गुरनाम सिंह, सन्नी कपूर, रोहित घई, रोहित सभ्रवाल, संजीव गिल, अभिषेक राणा, बोबी, शिवम, गर्व गांधी, अनूप वर्मा, राम, शाम कुमार, शुभम, धीरज, वंदन तलवाड़, महिला विंग की चंद्रकांता, सिमरन रानी, ऊषा खन्ना, मीना पूरी, सरोज शर्मा, ऊषा गांधी, चंचला देवी, गोगी देवी, नीना देवी, शिमला देवी, शारदा देवी, मनीषा तलवाड़, मीना पुरी, मीना घई, राज कौर, पुष्पा देवी, पुष्पा रानी, आशा देवी, पिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भोले बाबा का गुणगान कर लोक कल्याण की कामना की।
19 को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को शहर में भव्य शोभायात्रा त्रिवेणी महादेव मंदिर पहाड़ी मार्केट के पास से शुरू होगी। शोभायात्रा मुख्य आकर्षण बनेगी। भव्य आयोजन के लिए झाकिया तथा शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों की भागीदारी इस कार्यक्रम को यादगारी बनाने जा रही है।