डा. देसराज बने सैनी महासभा के संरक्षक
गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह रूपनगर में सैनी महा सभा पंजाब की बैठक सैनी महासभा पंजाब के प्रधान हरजीत सिंह लौंगिया और सभा के फाउंडर मेंबर तरलोचन सिंह सैनी फतेहगढ़ साहिब की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर: गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह रूपनगर में सैनी महा सभा पंजाब की बैठक सैनी महासभा पंजाब के प्रधान हरजीत सिंह लौंगिया और सभा के फाउंडर मेंबर तिरलोचन सिंह सैनी फतेहगढ़ साहिब की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब भर के सैनी बिरादरी के अधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में सैनी समाज की पिछले लंबे समय से पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता की कमी के कारण जो नुक्सान सैनी समाज का हुआ है, उस संबंध में विचारों का अदान -प्रदान किया गया। उपस्थित हुए सभी समाज के अधिकारी द्वारा आने वाले समय में सैनी समाज में जागृति पैदा करने के लिए मुहिम चलाने संबंधी विभिन्न सामाजिक प्रोग्राम करने संबंधी भी विचार की गई, जिससे भविष्य में सैनी समाज की बेहतरी के लिए सुचारू कदम उठाए जा सकें। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सैनी महा सभाओं के विस्तार के लिए जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करना था। इसके अंतर्गत सैनी महासभा पंजाब के रूपनगर जिले की संगठन की नियुक्ति की गई। इसमें डा. देसराज सैनी को सर्वसम्मति से जिले का चेयरमैन, अमनदीप सिंह काबड़वाल को जिला प्रधान, सुखबीर सिंह तंबड़ को जिला महासचिव, मोहन सिंह शामपुरा, नंबरदार ओंकार सिंह, पूर्व सरपंच नसीब सिंह ढक को उपाध्यक्ष, इंजीनियर हरदेव सिंह धमड़ैत, रणधीर सिंह मसूता को सचिव, किरपाल सिंह को शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा सरदार अजमेर सिंह कोटला निहंग को मेंबर स्टेट कमेटी नियुक्त किया गया। इस बैठक में महंत हरभजन सिंह चनौली, प्रसिद्ध वकील और सरपंच कटली कमल सिंह सैनी, मोहन सिंह महुंमदीपुर, रुपिदर सिंह हैपी लक्खेवाला, कुलदीप सिंह सैनी, मोहन सिंह शगुन ढाबे वाले, सुखविदर सिंह सैनी, परमिदर सिंह शामपुरी, प्रेम सिंह सैनी, किरपाल सिंह सैनी, बलविदर सिंह सैनी, मनिदर सिंह सैनी उपस्थित थे।