उपरी घाट में दूसरे क्षेत्र के लोग छोड़ रहे बूढ़ी गायें, किसान परेशान
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : क्षेत्र के उपरी घाट में दूसरे क्षेत्र के लोगों द्वारा बूढ़ी गायों क
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2018 03:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : क्षेत्र के उपरी घाट में दूसरे क्षेत्र के लोगों द्वारा बूढ़ी गायों को ट्रालियों आदि वाहनों में लाद कर आवारा छोड़े जाने से किसानों में रोष पाया जा रहा है। सरपंच बलराम ¨सह बरारी, चौधरी भजन लाल कांगड़, पंच बलदेव राज, राजेश राणा, भाग चंद, बिक्कर ¨सह सहित क्षेत्र के किसानों ने बताया कि लोगों द्वारा बूढ़ी गायें छोड़ने से वे उनकी फसल खराब कर देती हैं। जबकि ऐसी गायों को गोशालाओं में छोड़ना चाहिए। लोगों ने बताया कि ऐसी गायों को बाद में खूंखार आवारा पशुओं का शिकार भी होना पड़ता है तथा किसानों की फसल की बर्बादी का कारण भी बनती हैं। क्षेत्रवासियों ने सरकार से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें