चार किलो भुक्की समेत एक काबू
मोरिडा पुलिस ने एक व्यक्ति को चार किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। एएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एएसआइ गुरजीत सिंह की टीम ने मोरिडा रूपनगर रोड पर स्थित सरपंच ढाबे के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल ( पीबी 12 भी 7757) पर थैला लेकर आ रहा था। जब पुलिस ने उसे रोक कर शक के आधार पर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से चार किलो भुक्की बरामद हुई।
संवाद सूत्र, मोरिडा : मोरिडा पुलिस ने एक व्यक्ति को चार किलो भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। एएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एएसआइ गुरजीत सिंह की टीम ने मोरिडा रूपनगर रोड पर स्थित सरपंच ढाबे के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल ( पीबी 12 भी 7757) पर थैला लेकर आ रहा था। जब पुलिस ने उसे रोक कर शक के आधार पर उसके थैले की तलाशी ली, तो उसमें से चार किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपित की पहचान हरदीप सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी रसूलपुर के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल से भाग कैदी, पुलिस ने गेट के पास दबोचा संवाद सहयोगी, रूपनगर: सिविल अस्पताल में उस वक्त पुलिस के हाथ पांव फूल गए, जब जेल से जांच के लिए अस्पताल लाया गया एक कैदी सहायक थानेदार से हाथ छुड़ाते हुए भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसे गेट पार करने से पहले ही दबोच लिया।
सहायक थानेदार सुच्चा राम ने बताया कि सोमवार को अपनी टीम के साथ घनौली की जेल से दो कैदियों राज कुमार उर्फ राजू तथा टिकू उर्फ गलियारा को सिविल अस्पताल रूपनगर में चेक करवाने के लिए लाए थे। जब वह अस्पताल के रूम नंबर दो के समक्ष डाक्टर का इंतजार कर रहे थे, तो कैदी राज कुमार भाग निकला। इसी बीच सहायक थानेदार जलपाल सिंह ने उसे अस्पताल के गेट से पहले ही काबू कर लिया। इस पूरी घटना की जानकारी उसी वक्त थाना सिटी को दी गई है। वहीं एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि भागने वाले कैदी को पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । राज कुमार मोरिडा में हुई एक हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।