सड़क हादसे में महिला घायल
सड़के हादसे में एक महिला घायल हो गई। जिस संबंधी सिमनप्रीत कौर पुत्री मोहन सिंह निवासी मड़ौली कला ने मोरिडा थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाया है।
संवाद सूत्र, मोरिडा : सड़के हादसे में एक महिला घायल हो गई। जिस संबंधी सिमनप्रीत कौर पुत्री मोहन सिंह निवासी मड़ौली कला ने मोरिडा थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाया है।
उसने बताया कि वह अपनी माता परमजीत कौर के साथ मोरिडा से पैदल अपने घर की ओर आ रहे थी, लेकिन रास्ते में एक तेज रफ्तार कार (पीबी 12 आर 7200) चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी माता की दोनों टांगों पर चोटें लगीं। एएसआइ सुरिदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर अरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरी नवविवाहिता
संवाद सूत्र, घनौली : पुलिस चौकी भरतगढ़ अधीन पड़ते गांव गाजीपुर की एक महीने पहले विवाही लड़की मंगलवार सुबह भाखड़ा नहर में बह गई। पुलिस चौकी भरतगढ़ के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लड़की के पारिवारिक सदस्यों की तरफ से पुलिस को दी रिपोर्ट अनुसार मनजीत कौर (28) बेटी कृष्ण लाल निवासी गाजीपुर का 13 दिसंबर 2021 को गांव सनेढ़ (हिमाचल प्रदेश) के सुमन सिंह के साथ विवाह हुआ था और वह बीते दिन ही अपने मां-बाप को मिलने मायके घर आई हुई थी।
उन्होंने बताया कि सुबह मनजीत कौर घर से मछलियों को आटा डालने के लिए गांव के नजदीक ही स्थित भाखड़ा नहर की तरफ गई थी और अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद सैर कर रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की तरफ से पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों व गोताखोरों की मदद से भाखड़ा नहर में नवविवाहिता की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।