जहरीले जीव के काटने से बुजुर्ग की मौत
खेतों में काम करते दशमेश नगर निवासी व्यक्ति को जहरीले जीव ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
संवाद सूत्र, घनौली : खेतों में काम करते दशमेश नगर निवासी व्यक्ति को जहरीले जीव ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि उसे किसी सांप ने डसा है। मृतक के बेटे गुरजीत सिंह ने बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता प्रेम सिंह कोटां वाले मूल निवासी दशमेश नगर घनौली घर के निकट धान के खेतों में काम कर रहे थे। उनके बाएं पैर में टखने के पास जहरीले जीव ने काट लिया। खेतों से आकर भी वह बाड़े में भैंसों के लिए चारा काटते रहे। जैसे जेसे समय निकलता गया तो जहरीले जीव के काटने का जहर शरीर में तेजी से फैलना शुरू हो गया। उनकी स्थिति नाजुक बन गई। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इलाज से पहली ही मौत हो गई। पारिवारिक मेंबरों अनुसार सिविल अस्पताल रूपनगर उनके खून के सैंपल लिए थे। वहीं अभी रिपोर्ट आना बाकी थी। लेकिन फिर भी अनुमान लगाया जाता है कि उनकी मौत सांप के डसने से होने के संभावना है।
एसएमओ रूपनगर पवन कुमार ने कहा कि उनके रक्त के सैंपल तो लिए थे लेकिन रिपोर्ट आने को कई दिन लग जाते हैं।