मांगों को लेकर सरकार व पावरकॉम पर बरसे मुलाजिम
इंप्लाइज फेडरेशन पीएसईबी, कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन और ड्राइवर्स व कर्मचारी यूनियन गुरु गो¨बद ¨सह सुपर थर्मल प्लांट की ओर से थर्मल प्लांट के मुख्य गेट पर रोष रैली की गई। इस मौके अलग-अलग वक्ताओं द्वारा पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गई। इस दौरान प्रदेश प्रधान हरमेश ¨सह धीमान ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा सबसे अधिक नजरअंदाज कर्मचारी वर्ग को किया जा रहा है। जिसके चलते रोजाना कर्मचारी रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
संवाद सूत्र, घनौली : इंप्लाइज फेडरेशन पीएसईबी, कांट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन और ड्राइवर्स व कर्मचारी यूनियन गुरु गो¨बद ¨सह सुपर थर्मल प्लांट की ओर से थर्मल प्लांट के मुख्य गेट पर रोष रैली की गई। इस मौके अलग-अलग वक्ताओं द्वारा पंजाब सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गई। इस दौरान प्रदेश प्रधान हरमेश ¨सह धीमान ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा सबसे अधिक नजरअंदाज कर्मचारी वर्ग को किया जा रहा है। जिसके चलते रोजाना कर्मचारी रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल, बिजली आदि पर टैक्स पड़ोसी राज्यों से कहीं अधिक वसूले जाने के बावजूद भी कर्मचारियों को डीए की किस्तों, बकाया देने संबंधी और छठे पे-कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार वेतन में संशोधन करने की मांगों को खजाना खाली होने का बहाना लगाकर लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इस अवसर पर वेदप्रकाश द्विवेदी, रघुवीर ¨सह कंग, शेरबहादुर खड़का, बल¨वदर ¨सह, कुलदीप ¨सह मिन्हास, राम संजीवन, सु¨रदरपाल ¨सह, अमरजीत ¨सह, रा¨जदर ¨सह, राज कुमार कोहली, ¨भदर ¨सह, राज कुमार बग्गा आदि सहित बड़ी संख्या में थर्मल कर्मचारी उपस्थित थे।
16 को मैनेजमेंट के विरूद्ध अर्थी फूंक प्रदर्शन
सहायक लेबर कमिश्नर मोहाली की अदालत द्वारा दिए निर्णय के अनुसार थर्मल प्लांट की मैनेजमेंट की ओर से कांट्रेक्ट कर्मचारियों को तुजुर्बो के आधार पर वेतन में वृद्धि नहीं की जा रही। जिसके कारण कर्मचारी वर्ग में गहरा रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते 16 जनवरी को दोपहर 1 बजे थर्मल प्लांट की मैनेजमेंट के विरुद्ध अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा।