धर्मसोत को मंत्री पद से बर्खास्त करें कैप्टन : जोरावर
संवाद सूत्र चमकौर साहिब लोक इंसाफ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान जोरावर सिंह भाओवाल क
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब
लोक इंसाफ पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान जोरावर सिंह भाओवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के अनाज मंडी में स्थित दफ्तर में पहुंचा। वफद ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के नाम एक मांग पत्र सौंपा। मांग की है कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के आरोपित कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को बर्खास्त किया जाए। यह मांग पत्र चन्नी के राज्य से बाहर होने के कारण उनके सहायक को सौंपा गया।
जोरावर सिंह भाओवाल ने कहा कि राज्य के लोग आज कोरोना महामारी कारण पहले ही आर्थिक हालातों से लड़ रहे हैं। दूसरी ओर दलित बच्चों के लिए कोई सहायता आई है तो उसको धर्मसोत जैसे मंत्री हड़प रहे हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह को धर्मसोत से मंत्री पद वापस लेकर इसकी सीबीआइ से जांच करवानी चाहिए। इस मौके पर जिला सरपरस्त जोगिदरपाल सिंह, एसएमएल यूनियन प्रधान सुच्चा सिंह,सैक्टरी हरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह, हरशदीप सिंह उपस्थित थे।