अकाली नेता का पत्नी और दो अन्य से झगड़ा
जिला युवा अकाली दल के अध्यक्ष रणजीत ¨सह गुडविल का नवविवाहित पत्नी और दो अन्य व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार रणजीत ¨सह की पत्नी एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति के साथ ससुराल घर पक्का बाग रूपनगर में पहुंची। वहां पर उनकी बहस के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी के साथ आए दोनों व्यक्तियों के साथ रणजीत ¨सह गुडविल की हाथापाई भी हुई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिला युवा अकाली दल के अध्यक्ष रणजीत ¨सह गुडविल का नवविवाहित पत्नी और दो अन्य व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार रणजीत ¨सह की पत्नी एक रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति के साथ ससुराल घर पक्का बाग रूपनगर में पहुंची। वहां पर उनकी बहस के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान पत्नी के साथ आए दोनों व्यक्तियों के साथ रणजीत ¨सह गुडविल की हाथापाई भी हुई। झगड़े की जानकारी मिलने के बाद सिटी पुलिस और कांग्रेसी पार्षद पोमी सोनी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों को थाने में ले जाया गया। इस बारे में थाना सिटी के एसएचओ भरत भूषण ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में फैसला करने के लिए 11 जनवरी तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि पहली पत्नी जस¨वदर कौर ने रणजीत सिंह की रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद गुडविल ने दूसरा विवाह करवा लिया था। अब दूसरी पत्नी से उसका झगड़ा चल रहा है।