प्रभ आसरा में पहुंचे पांच बेसहारा
कुराली : कुराली के साथ लगते गांव पडियाला में स्थित मंदबुद्धि एवं लावारिस केंद्र
संवाद सहयोगी, कुराली : कुराली के साथ लगते गांव पडियाला में स्थित मंदबुद्धि एवं लावारिस केंद्र प्रभ आसरा में पांच बेसहारा को शरण दी गई है, जिनकी संभाल व सेवा संस्था के प्रबंधकों के द्वारा शुरू कर दी गई है।
संस्था के मुख्य प्रबंधक शमशेर ¨सह ने बताया कि 45 वर्षीय तुलसी नामक महिला मनीमाजरा से में मिली थी जो दिमागी हालत ठीक न होने कारण लोगों को पत्थर मारती थी। इस महिला को पुलिस ने लोगों की मदद से संस्था में पहुंचाया है। इसी प्रकार सतनाम कौर जिसकी आयु 45 वर्ष के लगभग है वो खरड़ के दशहरा मैदान में लावारिस घूम रही थी जिसको पुलिस ने समाज सेवी लोगों की मदद से प्रभ आसरा में पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 19 वर्षीय अजय कुमार नामक लड़का जोकि मेहंदीपुर, लुधियाना में लावारिस हालत में घूम रहा था, उसको भी समाज सेवी लोगों ने संस्था में पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि अजय कुमार की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है जिसके चलते वो कुछ भी बताने में असमर्थ है। इसी तरह 23 वर्षीय सतपाल ¨सह जो कि फरीदकोट में लावारिस घूम रहा था उसको भी वहां की रेडक्रास सोसायटी ने प्रभ आसरा केंद्र में दाखिल करवाया है। इसके अलावा ¨छदा नामक व्यक्ति जोकि लगभग 55 वर्ष आयु का है पिछले कई माह से चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में लावारिस घूम रहा था। उसको चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से संस्था में दाखिल करवाया गया है। भाई शमशेर ¨सह ने बताया कि संस्था में पहुंचे लावारिस प्राणियों की सेवा संभाल करते हुए उनका उपचार भी करवाया जा रहा है जबकि इनके परिजनों की तलाश भी जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को इनके बारे कोई जानकारी मिले तो बिना देरी संस्था के साथ संपर्क किया जाए।