Move to Jagran APP

मानवता की सेवा करते रहने की प्रेरणा देकर किया अध्यात्मिक मार्गदर्शन

लोक कल्याण के लिए निकटवर्ती सलोह कुटिया आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 06:11 PM (IST)
मानवता की सेवा करते रहने की प्रेरणा देकर किया अध्यात्मिक मार्गदर्शन
मानवता की सेवा करते रहने की प्रेरणा देकर किया अध्यात्मिक मार्गदर्शन

जागरण संवाददाता, नंगल : लोक कल्याण के लिए निकटवर्ती सलोह कुटिया आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। कार्यक्रम में आश्रम के संचालक स्वामी यश गिरी महाराज ने प्राणी मात्र का अध्यात्मिक मार्गदर्शन करते हुए सभी को सच्चे मन से नेक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म व सच्ची भक्ति है। इस लिए बिना किसी लालच के दीन दुखियों की सेवा के लिए सभी को तत्पर रहना चाहिए। भगवान की कृपा भी उसी प्राणी को प्राप्त होती है जो निस्वार्थ भावना से जरूरतमंदों की मदद करता है।

loksabha election banner

कार्यक्रम में पहुंचे योगाचार्य आरएस राणा ने स्वामी यश गिरी महाराज को सम्मानित करते हुए कहा कि भक्तिमार्ग पर चलते हुए सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति भी गंभीरता दिखानी चाहिए। इसके लिए अपनी दिनचर्या का शुभारंभ योग क्रियाओं का अभ्यास करके करनी चाहिए। निरंतर योगाभ्यास करके प्राणी असाध्य रोगों से भी मुक्ति पाकर निरोगी जीवन की प्राप्ति कर सकता है। इस मौके पर बालक रूपी मंदिर डूकली के संचालक स्वामी हिम्मता दास महाराज, सोशल वर्कर रमेश कुमारी, कमलजीत कौर, सुशीला देवी, बबली देवी, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रभु का गुणगान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.