महाशिवरात्रि तक चलने वाले हवन यज्ञ में डाली आहूतियां
देवों के दिव महादेव के पर्व महाशिवरात्रि तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया गया। उषा मंदिर अड्डा मार्केट में जारी हवन के दौरान भक्तजनों ने आहुतियां डालकर लोक कल्याण के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।
जागरण संवाददाता, नंगल : देवों के दिव महादेव के पर्व महाशिवरात्रि तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर अध्यात्मिक मार्गदर्शन किया गया। उषा मंदिर अड्डा मार्केट में जारी हवन के दौरान भक्तजनों ने आहुतियां डालकर लोक कल्याण के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया। मंदिर के संचालक स्वामी साध्वानंद महाराज ने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार चल रहे यज्ञ का मकसद प्राणी मात्र को धर्म संस्कारों से जोड़े रखना है। लगातार यह बताया जा रहा है कि हवन यज्ञ का मानव जीवन व हमारे पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है। हवन जरूर करना चाहिए। हवन से ही वातावरण में व्याप्त विभिन्न प्रकार की अशुद्धियां समाप्त हो जाती हैं। मानव जीवन भी समृद्धि के वातावरण का अहसास करता है। जहां तक हवन की सुगंध पहुंचती है वहां तक रहने वाले सभी प्राणी हमेशा समृद्ध बने रहते हैं।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान जीत राम शर्मा, बलराज साहनी, रविद्र कुमार, अमन कुमार, रोहित, रचना, पंडित सुमित कुमार, गौरव, सुमन, कृष्णाध, नीलम, कांता देवी, नरेश कुमारी आदि ने भी हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर लोक कल्याण की कामना की।