Move to Jagran APP

खालसा कॉलेज में धार्मिक समागम करवाया

विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन कविता नाटक कोरियोग्राफी कार्यक्रम पेश किए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 08:31 PM (IST)
खालसा कॉलेज में धार्मिक समागम करवाया
खालसा कॉलेज में धार्मिक समागम करवाया

संवाद सूत्र, मोरिडा : खालसा ग‌र्ल्स कॉलेज मोरिडा में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक समागम करवाया गया जिसमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं संबंधी कीरत करो, नाम जपो और वंड के छको का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन, कविता, नाटक, कोरियोग्राफी कार्यक्रम पेश किए। प्रिसिपल मनजीत कौर ने बताया कि इस समागम के मुख्य मेहमान के रूप में मैनेजर हरबंस सिंह कंधोला ने शिरकत की। खेले गए नाटक कुदरत के सब बंदे, एक नूर से सब जग उपजिया..कौन भले कौन मंदे ने पंडाल में बैठे सभी लोगों को भावुक किया। इस मौके पर बलबीर सिंह गिल, जगीर सिंह दुमणा, सुपिदर सिंह भंगू, जगविदर सिंह जग्गी, सुखविदर सिंह मुंडिया, बावा सिंह अरनोली, मास्टर रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, ढोलण माजरा, गुरनाम सिंह फतेहपुर, बंत सिंह कलारा, कुलदीप सिंह ओइंद आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.