Move to Jagran APP

शहीदी पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 03:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 03:40 PM (IST)
शहीदी पर्व पर निकाला नगर कीर्तन
शहीदी पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, नंगल: गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। प्रात: चार बजे गुरुद्वारा सिंह सभा मेन मार्केट से शुरू हुए नगर कीर्तन में शामिल संगत ने विभिन्न जगहों पर गुरवाणी का उच्चारण करते हुए वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह कोहली, जगदेव सिंह कुक्कू, हरपाल भसीन, गुरनाम सिंह, शरनजीत सिंह, वचित्र सिंह व मनमोहन मोनी सहित जसपाल सिंह भी मौजूद थे। वहीं हरजीत सिंह, तरलोचन सिंह, जंगी कोहली, अमरजीत सिंह, बलदेव सिंह, बवनदीप सिंह कोहली, सुरेंद्र सिंह, जगतार सिंह, हरपाल सिंह लवली, ओंकार सिंह, हरविंदर सिंह नारंग, शम्मी, जतिंदर सिंह सोहल, जोगिंदर सिंह सहित वीरइंद्र सिंह सूरी आदि सहित बड़ी संख्या में संगत ने भी गुणगान किया। आयोजकों ने बताया कि एक दिसबंर रविवार को पुराना गुरुद्वारा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में सुबह नौ से दोपहर 11 बजे तक कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें महान पंथक कवि अपनी कविताओं से गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से अटूट लंगर भी लगाया जाएगा।

loksabha election banner

कवि दरबार के आयोजक बवनदीप सिंह कोहली ने बताया कि कार्यक्रम में जालंधर के रछपाल सिंह पाल, यमुनानगर से गुरदयाल सिंह निम्र, शाहबाद मारकंडा से गुरशरण सिंह परवाना, जलालाबाद पश्चिमी से गुरचरण सिंह चन्न तथा कुरुक्षेत्र से चंचल सिंह सहज अपनी कविताओं से संगत का मार्गदर्शन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.