करंसी पर शहीदों के चित्र लगवाने के लिए निकालेंगे रथयात्रा
आज हम शहीदों की बदौलत आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। संसद में राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा नहीं लगाई गई जिसके चलते शहीद भगत सिंह की प्रतिमा आज तक अधूरी है।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : आज हम शहीदों की बदौलत आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। संसद में राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा नहीं लगाई गई जिसके चलते शहीद भगत सिंह की प्रतिमा आज तक अधूरी है। ये बातें शहीदों के स्मारकों का दौरा कर लौटे एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहे। उन्होंने कहा कि अगर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद व उधम सिंह जैसे शूरवीर हिसा के रास्ते पर चल हथियार ना उठाते तो आज भी भारत अंग्रजो की बेड़ियों से जकड़ा होता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा जल्द लगवाने की मांग भी उठाई।
शांडिल्य ने एलान किया कि जल्द शहीदों के चित्र भारतीय करंसी पर लगाए जाने की मांग लेकर वे हुसैनीवाला बार्डर फिरोजपुर से दिल्ली के संसद भवन तक रथयात्रा निकालेंगे। इसके माध्यम से एक जन आंदोलन तैयार किया जाएगा।