Move to Jagran APP

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कुछ हिस्सा सतलुज दरिया में किया विसर्जित

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का पिछले दिनों देहांत हो गया था। उनकी अस्थियों का कुछ हिस्सा कीरतपुर साहिब के एतिहासिक गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नजदीक सतलुज दरिया पर बने अस्थिघाट पर विसर्जित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 04:57 PM (IST)
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की अस्थियों का कुछ हिस्सा सतलुज दरिया में किया विसर्जित

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का पिछले दिनों देहांत हो गया था। उनकी अस्थियों का कुछ हिस्सा कीरतपुर साहिब के एतिहासिक गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नजदीक सतलुज दरिया पर बने अस्थिघाट पर विसर्जित किया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक लखविदर राणा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में लाई गई। जहां पर सबसे पहले ग्रंथी सिंह द्वारा उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई। इसके उपरांत उनकी अस्थियां सतलुज दरिया में विसर्जित की गई।

loksabha election banner

विधायक लखविदर राणा ने बताया कि वीरभद्र सिंह के परिवार एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश के 71 विभिन्न ब्लाक से संबंधित विधायकों एवं कांग्रेस नेताओं को राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां सौंपी गईं। ताकि विभिन्न जगहों पर पड़ते पवित्र स्थलों पर उनकी अस्थियां विसर्जित की जा सकें। इसी के तहत उनके द्वारा ब्लाक नालागढ़ की तरफ से राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां कीरतपुर साहिब के पावन पवित्र एतिहासिक स्थल गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के नजदीक सतलुज दरिया में विसर्जित की गई और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास की गई है।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश से एसजीपीसी मेंबर दलजीत सिंह भिडर, योगेश्वर सिंह राणा, बावा हरदीप सिंह, हुसन चंद राणा, रमेश राणा, बाबू संसारी चंद, हरपाल सिंह, अमरिदर भिडर पार्षद नालागढ़, अजैब सिंह राणा, प्रितपाल सिंह राणा, सुरिदर सिंह राजा, अजैब सिंह रिकार्ड कीपर, ललित पाठक, अमन राणा, एडवोकेट वरिदर बीर, जसविदर सिंह, रवीश धवन एवं अमन घनौर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.