Move to Jagran APP

मनजीत सिंह बेला को थमाई प्रधान पद की कमान

पंजाब स्टेट कर्मचारी दल (टोहड़ा) जिला रूपनगर की बैठक जल सप्लाई दफ्तर में जिला प्रधान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब ज्ञान सिंह घनौली की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 03:44 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 04:21 PM (IST)
मनजीत सिंह बेला को थमाई प्रधान पद की कमान
मनजीत सिंह बेला को थमाई प्रधान पद की कमान

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: पंजाब स्टेट कर्मचारी दल (टोहड़ा) जिला रूपनगर की बैठक जल सप्लाई दफ्तर में जिला प्रधान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब ज्ञान सिंह घनौली की अध्यक्षता में हुई। इसमें हेडव‌र्क्स रूपनगर के बड़ी संख्या में मुलाजिम कर्मचारी दल भगड़ाणा की तानाशाही से तंग आकर कर्मचारी दल टोहड़ा में शामिल हुए। उनका स्वागत करते नेताओं ने जत्थेबंदी में पूरा सत्कार देने का भरोसा दिया। बैठक दौरान शाखा रूपनगर का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें मनजीत सिंह बेला को प्रधान, राम लाल उप मंडल दोराहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलविदर सिंह, गुरबचन सिंह, जतिदर सिंह को उपाध्यक्ष, राजिदर सिंह को महासचिव, राम सिंह को कौषाध्यक्ष, बलवीर सिंह को प्रैस सचिव, सुरिदर सिंह और हरदीप सिंह को संयुक्त सचिव, तारा चंद, धरमिदर सिंह, हरदेव सिंह को उप कोषाध्यक्ष, सुनील को दफ्तर सचिव और कीमती लाल को कार्यकारिणी कमेटी का मेंबर चुना गया। इस चुनाव के बाद चुने ओहदेदारों ने जिला कमेटी को भरोसा दिलाया कि वह जत्थेबंदी और मुलाजिमों के हकों की रक्षा के लिए हर समय समर्पित रहेंगे। इस मौके पर जिला सचिव बलदेव सिंह, गुरमीत सिंह भैरोमाजरा, दान सिंह, हरिदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, करम सिंह उपस्थित थे। दूसरी तरफ कर्मचारी दल पंजाब भगड़ाना के दफ्तर सचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि मनजीत सिंह बेला को संगठन द्वारा छंटनी किया गया था। वह अपनी इज्जत बचाने के लिए दर्जा चार कर्मचारियों को बैठक में बुलाकर गुमराह कर रहा है। कर्मचारी दल पंजाब भंगड़ना की स्थानीय इकाई का चुनाव 11 नवंबर को सरहिद कैनाल वर्कशाप मेकेनिकल हेडव‌र्क्स पर प्रदेश प्रधान करमजीत सिंह भगड़ाना की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.