किसानों के हित में नहीं खेती सुधार कानून
संवाद सहयोगी नूरपुरबेदी खेती सुधार कानूनों के विरोध में यूथ कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष बरिद
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: खेती सुधार कानूनों के विरोध में यूथ कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष बरिदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्ष्ता में विशेष रूप से शुरू की गई हस्ताक्षर मुहिम में जान डालने के लिए मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ नूरपुरबेदी में किसानों और पार्टी वर्करों से रू-ब-रू हुए। स्इस दौरान जाखड़ ने कहा कि कोई तो कारण रहा होगा कि दशहरे पर रावण के स्थान केंद्र सरकार के पुतले जलाए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिए देश से धोखा एवं विश्वासघात कर रही है। पहले राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा सुनने को मिलता था कि किसी देश पर अर्थिक पाबंदियां लगा दी गई, मगर यह पहली बार है कि केंद्र सरकार देश के भीतर इस तरह का व्यवहार कर रही है। पहले जीएसटी की हिस्सेदारी रोकना और और अब पंजाब में मालगाड़ी के यातायात रोक कर केंद्र सरकार पंजाब से बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इन खेती सुधार कानूनों का प्रभाव खत्म करने के विधान सभा में तीन बिल पास करवाए हैं। केंद्र के पास किए कानून किसी भी तरह से किसानों के हित में नहीं हैं। जाखड़ ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल द्वारा बार- बार अपने ब्यान बदलने पर कहा कि अकाली नेता तीन माह तक केंद्र के कानूनों की हिमायत करते रहे , मगर बाद में इसका विरोध करने लगे, उनका दोगला चेहरा लोगों के सामने आया है। इस मौके जिला परिषद सदस्य देस राज, ब्लाक समिति चेयरमैन प्रेम दास,ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष जसवीर सिंह सस्कौर, विजय कुमार पिका, समिति सदस्य प्रीतम सिंह मवा, नरिदर बग्गा व विजय कुमार पिका भी उपस्थित थे।