हड़ताल खत्म, दो दिन में 20 लाख का नुकसान
पंजाब रोडवेज व पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल वीरवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई।
जागरण संवाददाता, रूपनगर
पंजाब रोडवेज व पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल वीरवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई। यूनियन के प्रधान कुलविदर सिंह व महासचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मलेरकोटला में रोष रैली के दौरान यूनियन की पंजाब इकाई को नौ जुलाई को मुख्यमंत्री, ट्रांसपोर्ट मंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ पैनल बैठक के लिए समय दिए जाने के बाद हड़ताल खत्म की गई है। नौ जुलाई को अगर उनकी मांगों के प्रति सरकार ने अपना सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया, तो 10 जुलाई को गेट रैलियां सभी रोडवेज डिपो पर की जाएंगी और अनिश्चतकाल के लिए बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उधर, रूपनगर रोडवेज डिपो से दोपहर बाद के बसों के रूट पर पनबस ड्राइवरों ने बसें चलाई। इसके साथ स्थानीय रूट भी चले। रोडवेज को दो दिन में 20 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।