पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक के बिक्रम सिंह बने अध्यक्ष
रूपनगर में पावरकाम सब डिवीजन परिसर में बुधवार को पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक की अहम बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, रूपनगर : रूपनगर में पावरकाम सब डिवीजन परिसर में बुधवार को पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक की अहम बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरजिदर सिंह सचिव अकबरपुर सर्कल सहित सोहन सिंह धमाना, रणजीत सिंह गिल, मुरली मनोहर, डिवीजन अध्यक्ष बनवारी लाल तथा सहायक सचिव रूपनगर मंडल वलैती राम आदि ने संयुक्त रूप से की।
मुरली मनोहर ने बताया कि सर्वसम्मति से किए चुनाव में सोहन सिंह धमाना को सरपरस्त, बिक्रम सिंह जेई को अध्यक्ष, गुरइकबाल सिंह जेई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जसबीर सिंह को सब डिवीजन सचिव, जसविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमनप्रीत कौर आरए को अडीटर, जसवीर कौर को सहायक सचिव, उज्जवल पांडे को उपाध्यक्ष, गुरिदर सिंह को संगठन सचिव जबकि हरमेल सिंह को सलाहकार नियुक्त किया गया है।