Move to Jagran APP

चन्नी केवल आश्वासन वाले मंत्री : भाजपा

शहर में भाजपा की ओर से शनिवार को आई ब्लॉक चौक स्थित कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध रोष धरना दिया गया। जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अटवाल हल्का जनप्रतिनिधि डा. परमिदर शर्मा नंगल भाजपा मंडल के प्रधान राजेश चौधरी आदि पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 05:05 PM (IST)
चन्नी केवल आश्वासन वाले मंत्री : भाजपा
चन्नी केवल आश्वासन वाले मंत्री : भाजपा

जागरण संवाददाता, नंगल : शहर में भाजपा की ओर से शनिवार को आई ब्लॉक चौक स्थित कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध रोष धरना दिया गया। जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अटवाल, हल्का जनप्रतिनिधि डा. परमिदर शर्मा, नंगल भाजपा मंडल के प्रधान राजेश चौधरी आदि पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आश्वासन मंत्री बताते हुए भाजपा के जिला प्रधान जितेंद्र सिंह अठवाल तथा डा. परमिदर शर्मा ने कहा कि इलाके में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बावजूद इसके रोजगार की अपार संभावनाओं का दोहन नहीं किया गया है। परिणाम स्वरूप इलाके की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। बेरोजगारों की संख्या हजारों में है।

loksabha election banner

मंडल प्रधान राजेश चौधरी ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों लगाए गए शिविर में राशन कार्ड बनाने में कथित भेदभाव व राजनीति हितों की आपूर्ति गई है। केवल कांग्रेस पार्षदों के चहेतों के ही राशन कार्ड बनाकर जरूरतमंद लोगों की अनदेखी की गई है।

इस मौके पर भनुपली मंडल के दिनेश जोशी, रंजीत सिंह लक्की, महेश कालिया, भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डा. ईश्वर चंद्र सरदाना, मदन लाल सिद्धू, तिलक राज लक्की, अनिल शर्मा, विक्रांत परमार, तुलसी राम मट्टू, भूपेंद्र सिंह भिदा, धर्मपाल शर्मा ,विष्णु प्रभाकर, राजेंद्र राणा ने भी धरने में बैठकर पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.