मोरिंडा में हुई दो हजार 40 क्विंटल गेहूं की खरीद
अनाज मंडी मोरिडा में दूसरे दिन सरकारी खरीद एजेंसियां पनग्रेन वेयरहाऊस और पनसप द्वारा कुल दो हजार 40 क्विटल गेंहू की खरीद की गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 03:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा : अनाज मंडी मोरिडा में दूसरे दिन सरकारी खरीद एजेंसियां पनग्रेन, वेयरहाऊस और पनसप द्वारा कुल दो हजार 40 क्विटल गेंहू की खरीद की गई। चेयरमैन मार्केट कमेटी मोरिडा गुरविदर सिंह ककराली ने बताया कि मोरिडा इलाके के किसानों को कल 30 पास जारी किए गए हैं, जिनमें विभिन्न मंडी केंद्र और राइस शैलर शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि फोकल प्वाइंट चककलां से 40 क्विटल और रसूलपुर से 300 क्विटल गेहूं की खरीद की गई, जबकि राइस शैलरों में 1700 क्विटल गेहूं की खरीद की गई। सचिव जय वियर ने कहा कि अनाज मंडी मोरिडा में बारदाने की कोई कमी नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें