पावरकॉम के कर्मचारियों ने लोक कल्याण के लिए लगाया लंगर
पावरकॉम कार्यालय के अधिकारियों ने लोक कल्याण के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, नंगल
पावरकॉम कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वीरवार को लोक कल्याण के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह सबसे पहले अखंड पाठ का कर्मचारियों ने गुणगान किया। इसके बाद अटूट लंगर लगाया गया। कार्यक्रम में एसडीओ ओम प्रकाश शर्मा, जेई मोहन सिंह, शेर सिंह व सुच्चा सिंह के अलावा अन्य कर्मचारियों ने भी गुरु चरणों में अरदास कर पावरकॉम की तरक्की की कामना की। सामाजिक समरसता बने रहने के साथ-साथ कार्य के निर्विघ्न जारी रहने की प्रार्थना करते हुए आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलाका वासियों ने शामिल होकर लंगर का अमृतपान किया है। इस मौके पर कुलदीप सूद, मदन लाल, प्रेम लाल, रणधीर राणा, सुनीता कुमारी, रिशु, प्रवीन, सीमा रानी, महेंद्र सिंह व जगतार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।