गटर से बुजुर्ग महिला का शव बरामद
मोरिडा- रूपनगर मार्ग पर पड़ते गांव रसूलपुर बस अड्डे के पास एक बुजुर्ग महिला का गटर में से शव बरामद हुआ है।
संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा- रूपनगर मार्ग पर पड़ते गांव रसूलपुर बस अड्डे के पास एक बुजुर्ग महिला का गटर में से शव बरामद हुआ है। एचएचओ बजिदर कौर सैनी ने बताया कि यह मामला कत्ल केस का है। खरड़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपित की निशानदेही पर रसूलपुर बस अड्डे के पास गटर में पड़े बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि खरड़ पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सरहिद नहर से मिला बुजुर्ग का शव जागरण संवाददाता, रूपनगर: रूपनगर की सरहिद नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। सरहिद नहर में नहा रहे कुछ नौजवानों ने शव किनारे पर एक पत्थर से बांध दिया। थाना सिटी रूपनगर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिला जेल में भिड़े कैदी, एक घायल जागरण संवाददाता, रूपनगर: जिला जेल में कैदियों के दो गुटों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इसमें इरादा-ए-कत्ल के मामले में कैद काट रहा राजदीप सिंह घायल हो गया। सरकारी अस्पताल रूपनगर में दाखिल राजदीप सिंह ने बताया कि वह बैरक से कैंटीन में सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पांच कैदियों ने उस पर हमला बोल दिया। उस पर करण, भद्दी,अनमोल और सुखी आदि ने हमला किया है। मौके पर जेल के कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। गौर हो कि कैदी राजदीप सिंह जिला जालंधर के गांव दयालपुर का है और 2014 से इरादा-ए- कत्ल के मामले में यहां कैद काट रहा है। जेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।