इंजीनियर सीपी सिंह ने पौधारोपण करके दोहराया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित मनाए गए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पौधा लगाते हुए मुख्य अभियंता इंजी. सीपी सिंह ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग जारी रखने का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, नंगल : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को समर्पित मनाए गए गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पौधा लगाते हुए मुख्य अभियंता इंजी. सीपी सिंह ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों से यह कहा गया कि सभी पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों को वृक्ष बनाने तक पहले की तरह अपना सहयोग जारी रखें। क्रिकेट स्टेडियम के साथ बीबीएमबी की ओर से तैयार की जा चुकी ग्रीन बेल्ट में पौधे लगाते हुए सभी कर्मचारियों ने संकल्प दोहराया कि आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रखे जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता उत्पादन इंजी. एसएस डडवाल, इंजी. अरविद शर्मा, इंजी. एचएल कंबोज, एसके बेदी, इंजी. पीएस कटारिया, गुलशन शर्मा, गुरपाल सिंह, सुरेंद्र धीमान, बीबीएमबी हास्पीटल एंड रेड क्रॉस वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा हरप्रीत कौर, मीनाक्षी कंबोज, सरिता शर्मा, प्रेम लता शर्मा, सुनीता, हरजिदर कौर आदि भी मौजूद थे।