धार्मिक कार्यक्रम में कोरोना के खत्म होने की कामना की
नंगल के श्री ऊषा मंदिर में रविवार को वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार सादे ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तजनों ने पूजा अर्चना कर प्रभु से जल्द कोविड-19 की महामारी खत्म होने की कामना की।
जागरण संवाददाता, नंगल: नंगल के श्री ऊषा मंदिर में रविवार को वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार सादे ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भक्तजनों ने पूजा अर्चना कर प्रभु से जल्द कोविड-19 की महामारी खत्म होने की कामना की। मंदिर के संचालक स्वामी साधवा नंद महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी ने विश्व भर के हालात दयनीय बना दिए हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो चुकी है, वहीं सामाजिक तानाबाना भी उलझा हुआ है। इन हालातों में मंदिर में यह कामना की गई कि प्रभु जल्द महामारी को खत्म करें। जाने माने सिगर भूपेंदर माही ने अपनी टीम के साथ गुणगान करते हुए वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में सभी ने यह प्रार्थना की कि मानव जीवन का कल्याण हो तथा मंडरा रही आपदा जल्द खत्म हो जाए। सादे ढंग से मंदिर में लंगर प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर मंदिर के प्रधान जीत राम शर्मा, टोनी सहगल, विनोद मल्होत्रा, पंडित सुमित शर्मा, रविद्र कुमार सोनी, धर्म पाल गुड्डू आदि सहित पूज्य श्री के शिष्यों ने नतमस्तक होते हुए लोक कल्याण के लिए कामना की।
ओइंद में स्थापित की माता की मूर्ती
संवाद सूत्र, मोरिडा: गांव ओइंद में श्री दुर्गा माता मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह मनाया गया। इसमें जिला योजना बोर्ड मोहाली विजय शर्मा टिकू ने भी शिरकत की। समारोह से पहले शोभा यात्रा निकाली गई और हवन करने के बाद मंदिर में मूर्ति स्थापित की गई। चेयरमैन ने झंडे की रस्म अदा की। समरोह में मुख्य प्रबंधक सतनाम सिंह पवार ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर पार्षद राजप्रीत सिंह राजी, चौधरी नर सिंह, बलवीर वधावन चंडीगढ़, सुरिदरपाल भुखड़ी, तरसेम लाल मोरिडा, महिदर सिंह, हरचं सिंह, जसवीर सिंह फौजी, कुलदीप सिंह ओइंद पीए, दीपा सागर, रीटा चंडीगढ़, पप्पू मोहाली, मनदीप सिंह मोरिडा, प्रितपाल सिंह सरपंच, नंबरदार बहादुर सिंह, जगतार सिंह पंच, काहनदास सिंह पूर्व पंच, सत्तू सिंह व सत्ता भी उपस्थित थे।