गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सजाया नगर कीर्तन
गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी ने समूह संगत के सहयोग से गुरुद्वारा कोटी साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक विशाल नगर कीर्तन सजाया।
संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर एसजीपीसी ने समूह संगत के सहयोग से गुरुद्वारा कोटी साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक विशाल नगर कीर्तन सजाया। इससे पहले गुरुद्वारा श्री शीश महल साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए और कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें भाई बलजिदर सिंह और भाई बलविदर सिंह के कीर्तनी जत्थों ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा शीश महल साहिब के हेड ग्रंथी भाई जनरल सिंह ने नगर कीर्तन की आरंभता की अरदास की गई। पांच प्यारों व पांच निशानची सिंहों ने नगर कीर्तन की अगुआई की। इस मौके पर भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल की बैंड पार्टी ने भी धार्मिक धुनें बजाई। नगर कीर्तन में सैकड़ों की तादाद में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का कीर्तन किया। नगर कीर्तन का मेन बाजार, नया और पुराना बस अड्डा, गांव दोलोवाल लोअर, नक्कियां, कोटला में संगत ने स्वागती गेट लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न पकवानों का प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर भाई अवतार सिंह मैनेजर गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब, राम सरूप सिंह, हरविदर सिंह भल्लड़ी, निर्मल सिंह ग्रंथी, मनजीत सिंह दबूड़, अजैब सिंह रिकार्ड कीपर, परमजीत कौर नरूला, हाकम सिंह गिल, ज्ञान चंद भगीरथ, गुरमीत सिंह टीना, सुरिदर सिंह भिदर पूर्व सरपंच कल्याणपुर, इंद्रजीत सिंह नरूला, धनवंत सिंह पुरुथी, जसदीप सिंह वालियां, गुरप्रीत सिंह बिन्नी, दलेर सिंह, हरसिमरन सिंह, दविदर कौर, गुरदेव कौर, जरनैल सिंह वालिया, सुखदेव सिंह पोलू व ठेकेदार जगवीर सिंह भी उपस्थित थे।