प्रभातफेरी में श्री गुरु रविदास के उपदेशों से संगत को करवाया अवगत
श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के प्रति भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है।
जागरण संवाददाता, नंगल: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के प्रति भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। वीरवार को भी भक्तजनों ने गुरु जी के जयघोष लगाकर प्रभातफेरी में गुणगान करते हुए वातावरण को भक्ति रस से सरोबार कर दिया। श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा नंगल की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र पम्मा की देखरेख में जारी प्रभातफेरी का स्वागत बीबीएमबी के डीडी ब्लाक में समाज सेवक मंजीत सिंह व उनके स्वजनों ने किया। इस दौरान संगत में चाय व स्वादिष्ट आहार सामग्री बांटी गई। रागी जत्थों ने गुणगान करते हुए संगत को समाज की बेहतरी तथा दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए अपने प्रयासों में तेजी को बरकरार रखने का उपदेश दिया। इस मौके पर सभा के महासचिव दौलत राम तथा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जी-ब्लाक में गुरु जी के भक्त अशोक कुमार तड़के पांच बजे प्रभातफेरी का स्वागत करेंगे। 25 फरवरी को शहर में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में जाने-माने संतजन भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पधार रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह भी शिरकत करेंगे। प्रभातफेरी में सभा के सरदारी लाल राजनगर, तरसेम चंद, सुरेंद्र कुमार, चनण सिंह, सुरजीत सिंह, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, रमेश चंद्र, सेवा सिंह, तरसेम लाल, मंगत राम आदि भी उपस्थित थे। मुख्य पर्व 27 फरवरी को सुबह 11 बजे निशान साहिब स्थापित करके गुणगान किया जाएगा। भक्तों ने किया भोले भंडारी का गुणगान, निकाली गई प्रभातफेरी का किया स्वागत जागरण संवाददाता, नंगल: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शहर में निकाली जा रही प्रभातफेरियों से वातावरण शक्तिमय बना हुआ है। शिव सेना की प्रभातफेरी का वीरवार को पहाड़ी मार्केट में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी साध्वानंद महराज की अगुआई में निकाली गई प्रभातफेरी में तड़के शिव भक्तजनों ने भगवान भोले शकर का गुणगान किया। कार्यक्रम में समाजसेविका सरोज देवी व उनके स्वजनों ने प्रभात फेरी में शामिल शिव भक्तों का स्वागत कर स्वादिष्ट आहारों से सेवा की। इस दौरान शिवसेना के शाम सुंदर संदल, मुकेश बावा, अशोक शर्मा, अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, पंकज बत्तरा, योगाचार्य आरएस राणा, परमवीर काकू व नत्थु राम जंगम आदि ने भी भोले बाबा का गुणगान कर लोक कल्याण की कामना की। शिव सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बावा ने बताया कि आठ मार्च को भव्य नगर शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।