बोले सो निहाल के जयघोष से भक्तिमय बना वातावरण
दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित भव्य नगर कीर्तन में किए गुणगान से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
जागरण संवाददाता, नंगल: दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित भव्य नगर कीर्तन में किए गुणगान से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पुराना गुरुद्वारा से शाम चार भव्य जयघोषों के बीच शुरू हुए नगर कीर्तन में वाहे गुरु वाहे गुरु जी के किए गए उच्चारण से समूचा इलाका गुंजायमान रहा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दीप मालाओं से सजे प्रकाशमान की अगुवाई कर रहे पांच प्यारों की शोभा देखते ही बन रही थी। संगत ने शहर में विभिन्न जगहों पर नगर कीर्तन का स्वागत कर नतमस्तक होकर माथा टेका। 'बोले सो निहाल सत श्री अकाल' के जयघोष लगा कर वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए नगर कीर्तन शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारा घाट साहिब में जाकर समाप्त हुआ। संगत ने पांच प्यारों का स्वागत कर प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस मौके सिख नौजवान सभा के सदस्यों अमरीक सिंह, हरमनदीप सिंह, नवजोत, दिलप्रीत सिंह, जसनूर, जसबीर सिंह, जशन सिंह व गगन सिंह ने गतके का प्रदर्शन भी किया। मेन मार्केट, महावीर मार्केट, अड्डा मार्केट, गुरु तेग बहादुर मार्केट व ज्ञानी मार्केट आदि स्थानों से होते हुए नगर कीर्तन में शामिल भक्तों का स्वागत करने के साथ-साथ संगतों में कड़ाह प्रसाद बांटने के लिए कई जगहों पर स्टाल लगाए गए थे।
इस मौके पर विभिन्न गुरुद्वारा समितियों प्रतिनिधि नानक सिंह बेदी, जसपाल सिंह, बलबीर सिंह सैनी, गुरनाम सिंह, हरपाल भसीन, वीरइंद्र सिंह सूरी, अमरजीत सिंह, सुखवंत भसीन, बवनदीप सिंह कोहली, अवतार सिंह तारी, दर्शन सिंह कोहली, अमरजीत सिंह, राजेंद्रपाल सिंह, दीवान सिंह, परमजीत सिंह, तरलोचन सिंह, गुरसेवक सिंह व मंजीत सिंह आदि सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर गुरु की वाणी का संगीतमय उच्चारण करके लोक कल्याण की कामना की।