Move to Jagran APP

पांच प्यारों की अगुआई में सजाया नगर कीर्तन

मोरिडा इलाके की समूह संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री कोटवाली साहिब मोरिडा की डेरा कारसेवा और गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब ने पांच प्यारों की अगुआई में धन धन श्री गुरु नानक देव जी की प्रकाश दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 11:27 PM (IST)
पांच प्यारों की अगुआई में सजाया नगर कीर्तन
पांच प्यारों की अगुआई में सजाया नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा इलाके की समूह संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री कोटवाली साहिब मोरिडा की डेरा कारसेवा और गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब ने पांच प्यारों की अगुआई में धन धन श्री गुरु नानक देव जी की प्रकाश दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री शहीद गंज साहिब से आरंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। शहर वासियों ने जगह- जगह पर सजावटी गेट लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने संगत के लिए चाय ब्रैड, पकौड़ों के अलावा फ्रूटी, कड़ाह प्रसाद और फलों का लंगर लगाया गया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान मनजीत कौर वड़ैच, भाई जस्सा सिंह, भाई जयमल सिंह, भाई संत सिंह, भाई रविदंर सिंह राजू, सुखविदर सिंह हनी, दविदर सिंह सोनू, मनदीप सिंह, मनवीर , प्रभप्रीत सिंह, हरविदर सिंह लाला, मैनेजर दलबीर सिंह सहित संगत उपस्थित थी।

loksabha election banner

ढाडी जत्थे ने संगत को गुरुबाणी से जोड़ा

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: गांव संधूआ में गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में शामिल संगतों को संधूआं के ढाडी जत्थे ने गुरु की बाणी से जोड़ा। नगर कीर्तन में सरपंच अमरीक सिंह, डा, सरबजीत सिंह, सरबजीत सिंह संधूआ, कैप्टन हरपाल सिंह, गुरनाम सिंह, जसवंत सिंह, दलबारा सिंह संधू, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह व भुपिदर सिंह भी उपस्थित थे। प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया जागरण संवाददाता, रूपनगर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रूपनगर से सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप फूलों से सजाई गाड़ी में सुशोभित किए गए थे। पांच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुआई की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सतनाम वाहेगुरु का जाप किया । नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में सजावटी गेट लगाए गए थे और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा चाय पकौड़े, ब्रैड, लड्डू, कड़ाह प्रसाद, बिस्कुट, कुलचे व छोलों का प्रसाद बांटा गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से अरदास करने उपरांत रवाना किया गया। गतका पार्टियों के नौजवानों ने गतके के जौहर दिखाकर संगतों को निहाल किया। संत बाबा शाही सिंह गतका अखाड़ा गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण साहिब के बच्चों ने गतकाबाजी के जौहर दिखए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर मेन बाजार, रामलीला रोड, अस्पताल रोड पहुंचा और बेला चौक से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब पहुंचाकर समाप्त हुआ। इस मौके गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह सत्याल, सीनियर उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ढींगरा, कोषाध्यक्ष तीर्थ सिंह खालसा, महासचिव चरन सिंह भाटिया, आडीटर अमरजीत सिंह, गुरविदर सिंह जग्गी, मनिदरपाल सिंह साहनी, परमजीत सिंह मक्कड़, जत्थेदार भाग सिंह, वेद प्रकाश चौधरी, गिन्नी जोली, दर्शन सिंह व गुरचरन सिंह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.