संगत ने प्रसाद बांटकर तुलसी विवाह कार्यक्रम को दिया विश्राम
शहर के ऊषा मंदिर अड्डा मार्केट में लोक कल्याण के लिए सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण को समर्पित तुलसी विवाह का धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया।
जागरण संवाददाता, नंगल: शहर के ऊषा मंदिर अड्डा मार्केट में लोक कल्याण के लिए सच्चिदानंद भगवान श्री कृष्ण को समर्पित तुलसी विवाह का धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मंदिर में भक्तजनों ने पूर्ण पवित्रता के साथ पूजा अर्चना करते हुए भगवान श्री कृष्ण की राधा की भारतीय संस्कृति के रस्मों के अनुसार आयोजित विवाह के दौरान बारात में शामिल होकर भक्तों ने टीएस ब्लाक में जाकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके स्वामी साध्वा नंद महाराज ने बताया कि सभी ने पूर्ण श्रद्धा तथा कोविड 19 के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए कार्यक्त्रम को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के भागीदारों पर भगवान श्री कृष्ण की अपार कृपा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा धर्म संस्कारों तथा वेद ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से पालन करते रहना चाहिए। शुक्रवार दोपहर मंदिर प्रागण में स्वादिष्ट आहारों के प्रसाद का वितरण करके कार्यक्रम को विश्राम देने के मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान जीतराम शर्मा ने कहा कि कमेटी का यह प्रयास है कि मानवता के कल्याण के लिए हमेशा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएं। इस मौके पर पंडित सुमित शर्मा ने कहा कि खुशिया तथा समरसता की भावना से हर प्राणी को समाज में रहते हुए अपना योगदान जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम में रामपाल जैरथ, सतीश बत्तरा, टोनी सहगल, सुभाष चंद, राम नरेश रिंकू, रवि शाम, विनोद मल्होत्रा, पंडित राम आसरा, पंकज बत्तरा, धर्म पाल, रिशु कपिला, अमन कुमार व मंजीत सिंह लांबा आदि सहित अन्य भक्तजनों ने भगवान श्री कृष्ण के समक्ष नतमस्तक होकर विश्व कल्याण की कामना की।