Move to Jagran APP

ओवरफ्लो नाली से दूषित पानी सड़क के बीचोंबीच फैला

मोरिडा मोरिडा के पुराना बस्सी बाजार में दूषित पानी का नाली ओवरफ्लो होने के कारण शहरवासी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:15 PM (IST)
ओवरफ्लो नाली से दूषित पानी सड़क के बीचोंबीच फैला
ओवरफ्लो नाली से दूषित पानी सड़क के बीचोंबीच फैला

संवाद सूत्र, मोरिडा

loksabha election banner

मोरिडा के पुराना बस्सी बाजार में दूषित पानी का नाली ओवरफ्लो होने के कारण शहरवासी परेशान हैं। संजीव मेडिकल स्टोर से लेकर गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब तक दूषित पानी नाली से ओवरफ्लो होकर पूरी सड़क पर फैल गया है, जिसके कारण इस सड़क से पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। नगर कौंसिल मोरिडा की ढीली कारगुजारी के कारण यह नाली सप्ताह में दो बार ओवरफ्लो हो जाती है, जबकि यह रास्ता गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब से होता हुआ भगवान श्री परशुराम चौक की ओर जाता है। धार्मिक स्थान श्री गुरुद्वारा साहिब में रोजाना संगत का आवागमन चलता रहता है। इसके अलावा सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है, जोकि गुरुद्वारा साहिब के समक्ष से ही गुजरते हैं। यहां दूषित पानी इतना होता है कि बच्चों के जूतों में भी भर जाता। शहरवासियों ने नगर कौंसिल मोरिडा से दूषित पानी के निकास के लिए पुख्ता प्रबंध करने की गुहार लगाई है। कार्यसाधक अफसर जगजीत सिंह जज ने कहा कि बस्सी बाजार और दूषित पानी वाली नाली के संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें आई हैं, लेकिन वाटर सप्लाई की ओर से पानी की सप्लाई बढ़ाई गई है, जिसके कारण नाली ओवरफ्लो हो जाती है। फिर भी हमने सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दूषित पानी का निकास करवाएं: गुरचरन सिंह

गुरचरन सिंह ने कहा कि बस्सी बाजार की सड़क नई होने के कारण पूरे बाजार का दूषित पानी इस ओर से गुजरता है। नगर कौंसिल को चाहिए कि दूषित पानी के निकास के लिए पुख्ता प्रबंध करे।

जल्द समाधान हो: गुरमीत सिंह

गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब में रोजाना संगत माथा टेकने के लिए आती है, लेकिन दूषित पानी के कारण संगत के पैर गंदे होने के साथ साथ वे अपवित्र हो जाते हैं। इसका समाधान होना चाहिए।

कौंसलर अपना फर्ज समझे: अशवनी कुमार

कौंसलर का फर्ज बनता है कि वह सफाई कर्मचारियों के साथ तालमेल कर अपने वार्ड के भीतर सफाई का विशेष ध्यान रखे।

प्रशासन समस्या को समझे: गुरदेव सिंह

नाली का दूषित पानी अकसर ओवरफ्लो होकर बाजार की सड़क में फैल जाता है, जिसके कारण शहर के भीतर आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। संगत व स्कूली बच्चे : रामपाल धीमान गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब के आगे से बच्चे स्कूलों में जाते हैं, लेकिन रोजाना दूषित पानी के बीच से जाने के कारण बच्चों को कोई बीमारी लग सकती है। इसलिए कार्यसाधक अफसर को चाहिए कि वह शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विशेष ध्यान दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.