दफ्तरों में लगाए ताले, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
रूपनगर जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, रूपनगर
जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। महाराजा रणजीत ¨सह बाग में रोष रैली के दौरान पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसिस यूनियन इकाई रूपनगर के जिला प्रधान कृष्ण ¨सह ने बताया कि प्रदेश प्रधान व साझा मंच पंजाब की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार सरकार द्वारा दिए गए भरोसे व स्वीकार की गई मांगों को लागू न करने के रोष में 13 फरवरी से दफ्तरों में तालाबंदी कर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन में कर्मचारियों ने वित्त मंत्री पंजाब पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार जब से सत्ता में आई है , तबसे अब तक सरकार ने कर्मचारियों के साथ किए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। सरकारी कर्मचारियों पर 2400 रुपये का वार्षिक टैक्स जबरन थोपा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में जिले के समूह विभागों के कर्मचारियों ने पूरा काम ठप रखा। इसमें डीसी दफ्तर सहित उप-मंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलों व उप-तहसीलों, खजाना दफ्तर, एक्साइज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लयूडी विभाग आदि के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। यह कलम छोड़ हड़ताल पूरे पंजाब सहित पूरे पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ व मोहाली के समूह दफ्तरों में 17 फरवरी तक जारी रहेगी। इस मौके पर पंजाब रोडवेज से प्रदीप ¨सह, सेनीटेशन विभाग से जस¨वदर कौर, सुरजीत ¨सह, रजनीश कुमार, जसवीर ¨सह, सु¨रदर ¨सह, मलकीयत ¨सह, हरपाल कौर, गुरदेव ¨सह, अजय कुमार, महेश जोशी, बल¨वदर ¨सह, गुरमेल ¨सह स्टैनो, बेअंत ¨सह, फिरोज खान आदि उपस्थित थे।