Move to Jagran APP

नंगल में भोले बाबा के रंग में रंगे भक्त

भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों से वातावरण शिवमय बना हुआ है। दिनोंदिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:44 PM (IST)
नंगल में भोले बाबा के रंग में रंगे भक्त
नंगल में भोले बाबा के रंग में रंगे भक्त

जागरण संवाददाता, नंगल : भगवान शिव के पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभात फेरियों से वातावरण शिवमय बना हुआ है। दिनोंदिन भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन प्रात: विभिन्न मंदिरों से शुरू हो रही प्रभातफेरियों में शामिल भोले बाबा के भक्त गुणगान कर रहे हैं। शिव सेना की ओर से ऊषा मंदिर अड्डा मार्केट के महंत साध्वानंद की अध्यक्षता में निकाली जा रही प्रभातफेरियों में भक्तजन भोले बाबा का गुणगान कर रहे हैं। शहर में शनिवार तड़के भी प्रभातफेरी में शामिल भक्तजनों का जगह-जगह स्वागत किया गया।

loksabha election banner

किलन एरिया क्षेत्र में शिव सेना की प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए प्रदीप पुरी, वीरेंद्र, मनोज पुरी, जीवन पुरी, संदीप पुरी, तरुण, जोनी ने ओम गली इलाके में भव्य जयघोष के बीच स्वागत किया। इस मौके पर भोले बाबा का गुणगान करके भक्तों को यह बताया कि देवों के देव महादेव दयालु हैं तथा वे सच्चे मन से उनकी पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर अपनी अपार कृपा बनाए रखते हैं। शिव सेना के प्रधान मुकेश बावा व शाम सुंदर संदल, नत्थू राम जंगम ने बताया कि 11 मार्च को त्रिवेणी महादेव में चार पहर की पूजा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा की तैयारियां शुरू

शिव सेना की ओर से शहर में भोले बाबा की बरातनुमा भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश बावा के अनुसार 38वीं शोभायात्रा आठ मार्च को राष्ट्र संत बाबा बाल जी महाराज तथा महंत साध्वानंद महाराज की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। 17 मार्च को त्रिवेणी महादेव मंदिर पहाड़ी मार्केट में अटूट लंगर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्व के आगमन को लेकर पूरे शहर को दीपमालाओं से सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.