कोरोना के मिले नौ नए केस, चार स्वस्थ होकर घर लौटे
जिले में शुक्रवार को कोरोना के नौ केस सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं जबकि चार मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है और वो अपने घरों को सकुशल लौट गए हैं। जिले में एक्टिव कोरोना के 64 केस हैं।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिले में शुक्रवार को कोरोना के नौ केस सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि चार मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है और वो अपने घरों को सकुशल लौट गए हैं। जिले में एक्टिव कोरोना के 64 केस हैं।
जिले में आनंदपुर साहिब में 53 साल का पुरुष, 24 और 23 साल के दो युवक, कीरतपुर साहिब की 31 साल की महिला, चमकौर साहिब की 32 साल की महिला और आट साल की युवती, मोरिडा की 23 साल की युवती और कीरतपुर साहिब का 42 साल का व्यक्ति कोरोना पाजिटिव आए हैं। जबकि जिले का 25 साल का युवक दूसरे जिले में टेस्ट होने के बाद पॉजिटिव आया है।
बाक्स
महिला के संपर्क में आए छह लोगों की पहचान, लिए जाएंगे सैंपल
पीएचसी कीरतपुर साहिब के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ राम प्रकाश सरोआ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कीरतपुर साहिब में पाजिटिव आई महिला के परिजनों एवं आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही है। महिला के संपर्क में आने वाले छह व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है जबकि अन्य लोगों की शिनाख्त अभी जारी है।
बाक्स
304 नए सैंपल लिए गए
जिले में शुक्रवार तक 21419 लोगों के कोरोना के टेस्ट करवाए जा चुके हैं, जिसमें से 20530 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में 655 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। 191 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को 304 नए सैंपल लिए गए हैं।