कुराली से आने वाले भारी वाहन मड़ौली बाईपास से होकर मोरिडा शहर में करेंगे प्रवेश
मोरिडा बस स्टैंड के पास रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज के निर्माण की तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं।
संवाद सूत्र, मोरिडा: मोरिडा बस स्टैंड के पास रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज के निर्माण की तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं, जिसके चलते आवाजाही के लिए भारी वाहनों के रूट बदल दिए गए हैं। एसडीएम मोरिडा हरबंस सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी के निर्देशों अनुसार 20 जनवरी को अंडरब्रिज का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक समस्या के हल के लिए तहसीलदार अमनदीप सिंह चावला और सिटी थाना प्रमुख सुनील कुमार के साथ मिलकर रूट डायवर्ट करने के बारे में बैठक की गई। इसके तहत कुराली से आने वाले भारी वाहन मड़ौली बाईपास से होकर चंडीगढ़ लुधियाना मार्ग से मोरिडा शहर में प्रवेश करेंगे। छोटे वाहनों के लिए चुन्नी रोड तय किया गया। इसी तरह लुधियाना और पटियाला से आने वाली बसें मोरिडा बस स्टैंड में से होकर वापस सरहिद बाईपास से होकर जाएंगी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक की अवाजाही को निर्विघ्न रखने के लिए मुख्य सड़क मार्ग पर दोनों तरफ से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।