नगर पंचायत कीरतपुर साहिब का कौन बनेगा अध्यक्ष, फैसला आज
सूबे में 14 फरवरी को नगर निकाय के चुनाव संपन्न हुए थे और 17 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।
जागरण संवाददाता, रूपनगर : सूबे में 14 फरवरी को नगर निकाय के चुनाव संपन्न हुए थे और 17 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे। उसके बाद जीते हुए प्रत्याशियों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुनने का इंतजार अभी तक बरकरार था। इसको लेकर इंतजार की घड़ी खत्म हुई। 12 अप्रैल को नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के दफ्तर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी को चुना जाएगा। प्रशासन द्वारा जीते हुए पार्षदों को पत्र देकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करने के लिए निमंत्रण दिया है। उप मजिस्ट्रेट चमकौर साहिब की अगुआई में नगर पंचायत कीरतपुर साहिब का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 2013 में अकाली-भाजपा सरकार के समय नगर पंचायत कीरतपुर साहिब का गठन हुआ था। पांच गांवों की पंचायत को भंग कर नगर पंचायत कीरतपुर साहिब का गठन किया गया था। लेकिन अकाली भाजपा सरकार के समय नगर पंचायत कीरतपुर साहिब के चुनाव नहीं हो पाए। इसके बाद कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो 14 फरवरी 2021 को पहली बार 11 वार्ड से चुनाव को हुए लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशी का चुनाव नहीं हो पाया था। 12 अप्रैल को नगर पंचायत कीरतपुर साहिब का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा। राणा कंवरपाल करेंगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव
कीरतपुर साहिब के 11 वार्डों में से नौ वार्डों में से जीते हुए आजाद प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशी चुनने के लिए अपने अधिकार हलका विधायक व विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल को दे दिए थे। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को इंतजार है कि राणा कंवरपाल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए किसका चुनाव करते
हैं।