सीनियर सिटीजन कौंसिल खेड़ी सलाबतपुर ने की बैठक
सीनियर सिटीजन कौंसिल खेड़ी सलाबतपुर की बैठक चरनजीत सिंह खेड़ी (रिटायर बीडीपीओ) की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 06:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : सीनियर सिटीजन कौंसिल खेड़ी सलाबतपुर की बैठक चरनजीत सिंह खेड़ी (रिटायर बीडीपीओ) की अध्यक्षता में हुई। इसमें कौंसिल के महासचिव अमरीक सिंह को मौन धारण करके उनकी सेवाओं को याद किया गया। मास्टर हरपाल सिंह पाली को महासचिव और मनजीत सिंह को उप सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर कौंसिल के प्रधान चरनजीत सिंह खेड़ी और मेंबर मनमोहन सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया। समूह बुजुर्गों द्वारा खुशियों को सांझा किया गया। इस दौरान लखवीर सिंह, वैद बलदेव सिंह, सरपंच अमर संग्राम सिंह, जुझार सिंह उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें