बड़वा में 23वां आंखों का मुफ्त जांच कैंप 14 को
23वां मुफ्त चेकअप कैंप गांव बड़वा में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक लगाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी
क्षेत्र में समाजसेवी कार्यों में अपना अहम योगदान डालने वाले स्वर्गीय प्रिसिपल बचन राम पाबला की याद को समर्पित उनके परिजन आंखों की बीमारियों से संबंधित जरूरतमंद मरीजों के लिए 23वां मुफ्त चेकअप कैंप गांव बड़वा में 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दो बजे तक लगा रहे हैं। पूर्व सरपंच विजय कुमार पिका ने बताया कि यह कैंप उनके परिवार सहित प्रसिद्ध समाजसेवी विवेक पाबला यूएसए और समूह गांव वासियों के सहयोग से लगाया जाएगा। कैंप में आंखों के माहिर डॉ. चरनजीत सिंह मोरिडा वालों की टीम मरीजों का चेकअप करेगी।
उन्होंने बताया कि चेकअप दौरान जिन मरीजों को लैंस की जरूरत होगी, उनका ऑपरेशन कर मुफ्त में लैंस भी डाले जाएंगे। इसके अलावा मरीजों को चश्मे भी दिए जाएंगे। कैंप के दौरान लंगर भी लगाया जाएगा। इस मौके राजीव भारती, संजीव कुमार, पूर्व सरपंच विजय कुमार पिका, राज रानी, ब्लॉक सम्मति मेंबर भुपिदर कौर, बलजिदर सिंह, पूर्व पंच राम रतन आदि उपस्थित थे।