मनदीप सिंह बने क्रशर एसोसिएशन के चेयरमैन
क्रशर जोन एलग्रां प्लाटा सैदपुर और अगंमपुर से संबंधित लगभग 92 के करीब क्रशर मालिकों की बैठक कलमां मोड़ में हुई।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: क्रशर जोन एलग्रां, प्लाटा, सैदपुर और अगंमपुर से संबंधित लगभग 92 के करीब क्रशर मालिकों की बैठक कलमां मोड़ में हुई। इसमें क्रशर उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए समूह क्रशर मालिकों ने एसोसिएशन का चुनाव किया गया। इसमें मनदीप सिंह को चेयरमैन, दलजीत सिंह भिडर को प्रधान, सीनियर वाइस प्रधान मनजीत सिंह कालू, वाइस प्रधान संजीव कुमार बिकी सरपंच प्लाटा, सचिव संदीप राणा, कोषाध्यक्ष के लिए भजन लाल सवाड़ा का चुनाव किया गया। नई चुनी गई टीम ने बातचीत करते कहा कि इस कमेटी का मुख्य मकसद समय समय पर इंडस्ट्री को दरपेश अलग अलग तरह की समस्याओं के हल के लिए सरकार और प्रशासन से संबंध कायम करके उद्योग को सही तरीके से चलाना है। उन्होंने भविष्य के लिए रणनीति की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर दरबारा सिंह बाला, दविदर सिंह कालू, करनैल सिंह बाबा, मंगा आदेश क्रशर, मुकेश शर्मा, निर्मल सिंह एलग्रा, काकू एलग्रा, तिलक राज, नरिदर निदी, बलजीत सिंह जौहल, भरत पाल, लवली, अजमेर सिंह, रविदर शर्मा, गुरमीत सिंह, संदीप सिंह, दविदर गर्चा, बलजिदर सिंह रिकू, तेजिदरपाल सिंह, नसीब चंद सरपंच, गुरदयाल प्लाटा, भुपिदर सिंह पप्पा उपस्थित थे।