मिस्त्री मजदूर यूनियन की दो दिवसीय हड़ताल 23 व 24 फरवरी को
भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) की बैठक कामरेड भजन सिंह संदोआ की अगुआई में पार्टी कार्यालय नूरपुरबेदी में हुई।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: भारत निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (सीटू) की बैठक कामरेड भजन सिंह संदोआ की अगुआई में पार्टी कार्यालय नूरपुरबेदी में हुई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि 19 जनवरी 1982 को देशव्यापी हड़ताल दौरान किसान व मजदूरों ने भारत बंद किया था। उस समय की सरकार ने किसान व मजदूरों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाई, जिसमें कई किसान व मजदूरों की जान चली गई थी। इन मजदूरों व किसानों की कुर्बानियों का व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इसलिए उनकी यूनियन 23 व 24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल करेगी, जिसकी सफलता के लिए मजदूरों व किसानों को लामबंद किया जाएगा। बैठक में कामरेड राम सिंह सैनीमाजरा, हीरा राणा, ओंकार सिंह, जागर सिंह, बिक्रमजीत, जसकरण सिंह, प्रेम जट्टपुर, राज कुमार व कामरेड जगीर रौली आदि यूनियन नेता उपस्थित थे।