पैप्सू रोडवेज के डायरेक्टर का सम्मान
कांग्रेसी नेता प्रितपाल सिंह गंडा की अगुवाई में पैप्सू रोडवेज के डायरेक्टर कमल देव जोशी का सम्मान किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
कांग्रेसी नेता प्रितपाल सिंह गंडा की अगुवाई में पैप्सू रोडवेज के डायरेक्टर कमल देव जोशी का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाबविधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन ने कांग्रेसी नेता कमल देव जोशी को पैप्सू रोडवेज का डायरेक्टर बनाकर क्षेत्र को बड़ी नुमाइंदगी दी है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सूरत सिंह बासोवाल, हकीम हरमिदर पाल सिंह मिन्हास, बलवीर सिंह चाना, डॉ. आत्म सिंह राणा, मनमोहन सिंह राणा, मेंबर ब्लॉक समिति राम प्रकाश, कैप्टन गुरमेज सिंह, सुरजीत सिंह ससकौर, चौधरी करम चंद सजमोर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें