Move to Jagran APP

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया एलान, भाजपा का बायकाट करें किसान

होला महल्ला के मौके पर हुई किसानी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने जहां केंद्र सरकार की निंदा की वहीं भाजपा और भाजपा नेताओं का बायकाट करने के लिए कहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 11:19 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया एलान, भाजपा का बायकाट करें किसान
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया एलान, भाजपा का बायकाट करें किसान

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : होला महल्ला के मौके पर हुई किसानी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने जहां केंद्र सरकार की निंदा की वहीं भाजपा और भाजपा नेताओं का बायकाट करने के लिए कहा।

loksabha election banner

कांफ्रेंस में मुख्य तौर पर पहुंचे बलवीर सिंह राजेवाल, हरिदर सिंह लक्खोवाल, रुलदू सिंह, अदाकार और स्थानीय इकाई के सरप्रस्त योगराज सिंह, मनजीत राय, कुलदीप सिंह वजीदपुर, शमशेर सिंह शेरा, जसपाल सिंह भोला, जयमल सिंह भड़ी, तरलोचन सिंह ने संबोधित किया। हरिदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के सब्र को परख रही है। पर किसान पहले ही 6-6 माह का राशन साथ लेकर गए हैं। जबकि आगे की भी तैयारी किए बैठे हैं। पर जीते बिना वापस नहीं लौटेंगे।

रुलदू सिंह ने समूह पंजाबियों से अपील की कि देश और पंजाब में भाजपा का आधार खत्म हो चुका है। विधायक की मारपीट करने की घटना की निदा करते हुए कहा कि घटनाएं तब होती हैं जब लोगों में गुस्सा होता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से अपील की कि जैसे उन्होंने पंजाब के स्कूलों को बंद किया है। उसी तर्ज पर पंजाब भर में शराब के ठेके बंद करवाए। लक्खोवाल ने कहा कि 30 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चो की अहम बैठक होगी जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

इस मौके पर मास्टर हरदयाल सिंह बैंस, सुखदेव सिंह खानपुर, सेठी शर्मा, ठेकेदार जगजीत सिंह, बीबी बलविदर कौर, नरिदर सिंह कंग, सोहन सिंह निक्कूवाल, प्रीतम सिंह महंत, गुरसेवक सिंह राणा, बाबा सुच्चा सिंह किला आनंदगढ़ साहिब, बाबा सतनाम सिंह, अवतार सिंह वैहलू, जसवंत सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.