जरनैल सिंह को 'आप' का पंजाब प्रभारी बनाने का किया स्वागत
आम आदमी पार्टी हाईकमान ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्थानीय पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।
जागरण संवाददाता, नंगल
आम आदमी पार्टी हाईकमान ने दिल्ली के तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्थानीय पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है। आनंदपुर साहिब क्षेत्र के पर्यवेक्षक सतवीर सिंह वालिया, हल्का प्रधान संजीव राणा, जिला प्रधान हरदयाल सिंह बैंस, सीनियर लीडर सतीश चोपड़ा, जसवंत सिंह, ज्ञान चंद, मोती लाल, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, जसवीर सिंह, प्रमोद डोगरा व राजेश बंगा ने इस फैसले पर पंजाब के प्रधान भगवान सिंह मान का भी आभार जताया है। सभी ने उन्हें विश्वास दिलाते हुए कहा है कि सभी पार्टी वर्कर 2022 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा के चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह एक जुझारू नेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी मजबूत बनकर उभरेगी।